Showing posts with label Rare Gems. Show all posts
Showing posts with label Rare Gems. Show all posts

Ajab Apnaa Haal Hota Jo Visaal-E-Yaar Hota. / अजब अपना हाल होता जो विसाल-ए-यार होता,

अजब अपना हाल होता जो विसाल-ए-यार होता,
कभी जान सदक़े होती कभी दिल निसार होता ।

ना मज़ा है दुश्मनी में ना है लुत्फ़ दोस्ती में,
कोई ग़ैर ग़ैर होता कोई यार यार होता ।

ये मज़ा था दिल्लगी का के बराबर आग लगती,
ना तुम्हें क़रार होता ना हमें क़रार होता ।

तेरे वादे पर सितमगर अभी और सब्र करते,
अगर अपनी ज़िन्दगी का हमें ऐतबार होता ।
  • Chitra Singh.
  • Daag Dehlvi.

Ab To Ghabra Ke Ye Kehte Hain Ke Mar Jaayenge. / अब तो घबराके ये कहते हैं के मर जायेंगे,

अब तो घबराके ये कहते हैं के मर जायेंगे,
मर के भी चैन ना पाया तो किधर जायेंगे ।

लाये जो मस्त हैं तुर्बत पे गुलाबी आँखें,
और अगर कुछ नहीं, दो फूल तो धर जायेंगे ।

हम नहीं वो जो करें ख़ून का दावा तुझ पर,
बल्क़ि पूछेगा ख़ुदा भी तो मुकर जायेंगे ।
  • Jagjit Singh.
  • Ibrahim Zauq.