Showing posts with label Dil Kahin Hosh Kahin. Show all posts
Showing posts with label Dil Kahin Hosh Kahin. Show all posts

Kahin Kahin Se Har Chehra Tum Jaisa Lagta Hai.

कहीं-कहीं से हर चेहरा तुम जैसा लगता है,
तुम को भूल न पायेंगे हम, ऐसा लगता है ।

ऐसा भी इक रंग है जो करता है बातें भी,
जो भी इसको पहन ले वो अपना-सा लगता है ।

अब भी यूँ मिलते हैं हमसे फूल चमेली के,
जैसे इनसे अपना कोई रिश्ता लगता है ।

और तो सब कुछ ठीक है लेकिन कभी-कभी यूँ ही,
चलता-फिरता शहर अचानक तनहा लगता है ।
  • Nida Fazli.
  • Jagjit Singh - Lata Mangeshkar - Asha Bhosle.

Jab Samne Tum Aa Jate Ho Na Jaaniye Kya Ho Jata Hai.

आईना देख के बोले, ये सँवरने वाले,
अब तो बे-मौत मरेंगे, मेरे मरने वाले ।

देख के तुमको, होश में आना, भूल गये,
याद रहे तुम, और ज़माना, भूल गये ।

जब सामने तुम आ जाते हो, क्या जानीये क्या हो जाता है,
कुछ मिल जाता है कुछ खो जाता है, क्या जानीये क्या हो जाता है ।

चाहा था ये कहेंगे, सोचा था वो कहेंगे,
आये वो सामने तो, कुछ भी ना कह सके बस,
देखा किये उन्हें हम ।

देख कर तुमको यकीन होता है,
कोई इतना भी हसीन होता है,
देख पाते हैं कहाँ हम तुमको,
दिल कहीं होश कहीं होता है ।

आकर चले ना जाना, ऐसे नहीं सताना,
देकर हँसी लबों पे, आँखों को मत रूलाना,
देना ना बेक़रारी, दिल का क़रार बनके,
यादों में खो ना जाना, तुम इंतज़ार बनके ।

भूलकर तुमको ना जी पायेंगे, साथ तुम होगी जहाँ जायेंगे,
हम कोई वक़्त नहीं हैं हमदम, जब बुलाओगी चले आयेंगे ।
  • Nida Fazli.
  • Jagjit Singh - Asha Bhosle.