Showing posts with label Aashiana. Show all posts
Showing posts with label Aashiana. Show all posts

Humsafar Banke Hum Saath Hain Aaj Bhi Phir Bhi Hai.

हमसफ़र बन के हम साथ हैं आज भी, फिर भी है ये सफ़र अजनबी अजनबी ।
राह भी अजनबी मोड़ भी अजनबी, जायेंगे हम किधर अजनबी अजनबी ।

ज़िन्दगी हो गई है सुलगता सफ़र, दूर तक आ रहा है धुँआ सा नज़र,
जाने किस मोड़ पर खो गई हर खुशी, दे के दर्द–ए–जिगर अजनबी अजनबी ।

हमने चुन चुन के तिनके बनाया था जो, आशियाँ हसरतों से सजाया था जो,
है चमन में वही आशियाँ आज भी, लग रहा है मगर अजनबी अजनबी ।

किसको मालूम था दिन ये भी आयेंगे, मौसमों कि तरह दिल बदल जायेंगे,
दिन हुआ अजनबी रात भी अजनबी, हर घड़ी हर पहर अजनबी अजनबी ।
  • Madanpal.
  • Jagjit Singh.