Showing posts with label Tum Bin. Show all posts
Showing posts with label Tum Bin. Show all posts

Koi Fariyaad Tere Dil Mein Dabii Ho Jaise Tune Aankhon Se Koi Baat. / कोई फ़रीयाद तेरे दिल में दबी हो जैसे, तूने आँखों से कोई बात

कोई फ़रीयाद तेरे दिल में दबी हो जैसे,
तूने आँखों से कोई बात कही हो जैसे ।

जागते जागते एक उम्र कटी हो जैसे,
जान बाकी है मगर सांस रूकी हो जैसे ।

हर मुलाक़ात पे महसूस यही होता है,
मुझसे कुछ तेरी नज़र पूछ रही हो जैसे ।

राह चलते हुए अक्सर ये गुमाँ होता है,
वो नज़र छुप के मुझे देख रही हो जैसे ।

एक लम्हें में सिमट आया है सदियों का सफ़र,
ज़िन्दगी तेज़ बहुत तेज़ चली हो जैसे ।

इस तरह पहरों तुझे सोचता रहता हूँ मैं,
मेरी हर सांस तेरे नाम लिखी हो जैसे ।
  • Jagjit Singh.