Main Nashe Mein Hoon Thukrao Ab Ke Pyaar Karo.

ठुकराओ अब के प्यार करो, मैं नशे में हूँ,
जो चाहो मेरे यार करो, मैं नशे में हूँ ।

अब भी दिला रहा हूँ यकीन-ए-वफ़ा मगर,
मेरा ना एतबार करो, मैं नशे में हूँ ।

गिरने दो तुम मुझे मेरा सागर सम्भाल लो,
इतना तो मेरे यार करो, मैं नशे में हूँ ।

मुझको कदम कदम पे भटकने दो वाईज़ों,
तुम अपना कारोबार करो, मैं नशे में हूँ ।

फ़िर बेखुदी में हद से गुज़रने लगा हूँ मैं,
इतना ना मुझ से प्यार करो, मैं नशे में हूँ ।

  • Shahid Kabir.
  • Jagjit Singh.